Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

सिंघम अगेन से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से कई सेलेब्स के लुक सामने आ चुके हैं और अजय देवगन का फिल्म से लुक सामने आ गया है। अजय देवगन के लुक का फैंस को इंतजार था। आज ये इंतजार खत्म हो गया है और रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही. सबका फेवरेट पुलिसवाला. बाजीराव सिंघम वापस आ गया है. सिंघम अगेन। अजय देवगन का सिंघम अगेन से पहला लुक देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. वह रोहित शेट्टी के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सुपर सर. साथ में फायर इमोजी पोस्ट की. वहीं दूसरे ने लिखा- अब इंतजार नहीं हो रहा है।

सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. ये सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. अजय देवगन बाजीराव सिंघम में किरदार में नजर आएंगे. अजय के इस किरदार को हमेशा पसंद किया गया है। अजय देवगन के अलावा करीना कपूर फिल्म में फीमेल लीड में नजर आएंगी. अजय ने हाल ही में करीना का लुक शेयर किया था. अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- भयंकर, मजबूत और सिंघम की ताकत. अवनी सिंघम। फोटो में करीना हाथ में गन ताने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं. करीना के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।

सिंघम अगेन की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का क्लैश अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगा. दोनों ही फिल्में एक-दूसरे पर भारी पडऩे वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top