Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जाएगा उच्चीकृत, भारत सरकार को भेजा जा रहा है प्रस्ताव- रेखा आर्या

देहरादून*: प्रदेश में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द उच्चीकृत किया जाएगा।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री  रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य में 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जिन्हें पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्वीकृत करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है।

माननीया मंत्री महोदया जी ने कहा कि 150-300 की जनसंख्या पर मिनी आंगनबाड़ी और 400 से 800 की जनसंख्या पर पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने का प्रावधान है।इसी के तहत अब ऐसे मिनी आंगनबाड़ी केंद्र जो पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र के मानक(400से 800 की जनसंख्या)को पूरा करते हैं उन्हें उच्चीकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है। मंत्री महोदया जी ने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकृत हो जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को कार्य करने में सहूलियत मिलेगी।

माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि मिनी आंगनबाड़ी केंद्र जब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्वीकृत कर लिए जाएंगे तो इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा। साथ ही उस ग्राम सभा को अधिक से अधिक बच्चो , गर्भवती महिलाओ को भी इसका लाभ मिलेगा ।माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि लगातार जनप्रतिनिधियों और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की तरफ से यह मांग की जा रही थी कि जनसंख्या बढ़ने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या भी बढ़ी है ऐसे में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत किया जाए,इसलिए विभाग द्वारा ऐसे प्रस्ताव सभी जनपदों से मंगाए गए हैं और जल्द ही इस प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top