Headline
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

CM धानी नें “अमर उजाला” द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया,84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

देहरादूनlमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.एस.बी.टी देहरादून के निकट एक होटल में अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मेधावियों को पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर उजाला द्वारा जो मेधावी छात्र सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है, इसका उद्देश्य बच्चों को आगे अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी जिन-जिन क्षेत्रों में जायेंगे,उन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्य किसी भी क्षेत्र में करें, एक लीडर की भूमिका में करें। अपने जीवन में जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें पूरे समर्पण भाव से कार्य करें। किसी भी कार्य को करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो मेधावी आज सम्मानित हुए हैं, सभी ने अपने अथक परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर बनकर अपने माता-पिता और गुरूओं को सम्मान भी बढ़ाया है। आगे चलकर यही बच्चे अपने कार्यों के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अमर उजाला के सलाहकार सम्पादक श्री उदय सिन्हा, अमर उजाला के राज्य सम्पादक श्री संजय अभिज्ञान एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top