Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

पंजाब ने हमेशा देश की तरक्की उन्नति और रक्षा में अपना अहम योगदान दिया है : मुख्यमंत्री धामी

विपक्ष द्वारा सत्ता के लोभ में देशहित पर दांव खेला जा रहा है : मुख्यमंत्री धामी

लुधियाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरांचल धर्मशाला गियासपुरा, लुधियाना, पंजाब में संसदीय क्षेत्र लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वो संसदीय क्षेत्र लुधियाना से भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में जनता का समर्थन मांगने आए हैं। रवनीत सिंह बिट्टू जी बीते 10 वर्षों से लुधियाना के विकास के लिए समर्पित हैं। भविष्य में भी वह प्रधानमंत्री जी की टीम में काम कर इस लोकसभा को विकास के क्षेत्र में चमकाने का काम करेंगे। पंजाब की धरती वीर सपूतों की धरती है, इस धरती के वीर सपूतों ने हमेशा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सेवा की है। पंजाब ने हमेशा देश की तरक्की उन्नति और रक्षा में हमेशा अपना योगदान दिया है। हमारे महान सिख गुरुओ ने अपने त्याग बलिदान और समर्पण से पूरे देश को दिशा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को देशविरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्कता है। विपक्ष द्वारा सत्ता के लोभ में देशहित पर दांव खेला जा रहा है। देश के गद्दार, दुश्मन देश का भय दिखा रहे हैं। लेकिन अब भारत किसी से डरने वाला नहीं है। क्योंकि आज नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी जी के पास है। उन्होंने कहा बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा है। हर भारतीय का पूरे विश्व में मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विश्व की हर बड़ी कंपनी भारत में निवेश करना चाहती है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है एवं अन्य देशों को रक्षा के उपकरण एक्सपोर्ट करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। पूर्व में किए वादों के अनुसार आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड की टोपी को विश्व में नई पहचान दिलाई है। हमारे उत्तराखंडवासी हर जगह अपनी संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल जैसी विपक्षी पार्टियां देश में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का जहर घोलने का काम करती हैं। इन दलों ने पंजाब को लूटने और भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बनाया है। पंजाब में आप पार्टी ने भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री खोली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पार्टी के घोटालों की लिस्ट बहुत लंबी है। पंजाब के मुख्यमंत्री को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से फुरसत नहीं मिलती है। पंजाब के संसाधन सीएम केजरीवाल की भेंट चढ़ गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर देशवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे इनका ठगबंधन साफ नज़र आता है। कांग्रेस ने ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालकर एक विशेष वर्ग को देने की बात कही है। उन्होंने कहा अब जनता ने तय करना है समान नागरिक संहिता वाली भाजपा चाहिए या मुस्लिम पर्सनल लॉ वाली कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां।

इस अवसर पर कैलाश चौधरी, देवेंद्र सिंह , रविंदर सिंह रावत, शिव पाल बिसनोई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top