Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ रही हैं झुर्रियां तो ना हों परेशान, फेस पर इस ऑयल को लगाते ही दूर हो जाएंगे सारे निशान

खूबसूरत चेहरे पर झुर्रियां दाग लगाने का काम करती हैं। स्किन की ड्राईनेस, डार्क स्पॉट्स और झुर्रियां चेहरे को भद्दा बना देती हैं। स्किन में नमी कम होने की वजह से फाइन लाइंस भी दिखाई पडऩे लगती है, जिससे त्वचा सिकुडऩे और ढीली होने लगती है. जिससे चेहरे पर उम्र का असर दिखाई देने लगता है। स्किन की इन समस्याओं को दूर करने में नेचुरल ऑयल मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे अच्छा नारियल का तेल माना जाता है. यह काफी शुद्ध होता है और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल का तेल लगाने से झुर्रियां गायब हो सकती हैं और स्किन लंबे समय तक टाइट रहती है, जिससे उम्र का असर नजर नहीं आता है।

स्किन के लिए नारियल तेल क्यों है फायदेमंद
1. नारियल का तेल स्किन की समस्याओं को दूर करने का काम करता है. चेहरे पर मसाज करने से ही इसके फायदे नजर आने लगते हैं।
2. नारियल तेल लगाने से स्किन की ड्राईनेस कम होती है और सर्दियों में त्वचा पर व्हाइट पैच नहीं दिखते हैं।
3. सर्दियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखने में नारियल तेल अच्छा माना जाता है।
4. कोकोनट ऑयल स्किन कोलेजन को बेहतर बनाने का काम करता है।
5. नारियल तेल स्किन सेल्स को रिन्यू कर स्किन में निखार लाता है।

झु्र्रियां कम करने में कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल
1. सबसे पहले अपने चेहरे को क्लिंजर या फेस वॉश से अच्ठी तरह साफ करें।
2. इसके बाद टॉवेल से फेस को थपथपाकर अच्छी तरह सुखाएं।
3. अब शुद्ध नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर चेहरे पर लगाएं।
4. नारियल तेल से गर्दन से मसाज से लेकर चेहरे और माथे पर अच्छी तरह मसाज करें।
5. करीब 5-10 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे यूं ही रहने दें और कुछ घंटे बाद साफ कर लें।
6. झुर्रियां तेजी से कम करनी हो तो रात में सोने से पहले नारियल तेल फेस पर लगाकर मसाज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top