Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज,परिवार के साथ नहीं मना सकेंगे रक्षाबंधन

नोएडा।सोसायटी में महिला से बदसलूकी के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बुधवार को भाजपा नेता की जमानत अर्जी पर फैसला टल गया था।

वहीं, अन्य मामले में सुनवाई के लिए न्यायालय ने 16 अगस्त की तारीख तय की है। जमानत नहीं मिलने के कारण वह अब परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व नहीं मना सकेंगे। अगर बहनों को राखी बांधनी है तो उन्हें इसके लिए जेल प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। सुनवाई के दौरान श्रीकांत त्यागी पक्ष के अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी, राहुल, नकुल त्यागी और संजय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। श्रीकांत त्यागी व अन्य तीनों की जमानत अर्जी को लेकर कोर्ट में दाखिल की गई थी।

बैरक नंबर पांच में रखा गया श्रीकांत त्यागी

श्रीकांत त्यागी को ग्रेटर नोएडा की जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर पांच में रखा गया है। वह बैरक में अकेला है। जमीन पर लगे बिस्तर पर उसे नींद नहीं आई। उसने रात में तख्त और गद्दा मांगा, लेकिन जेल प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया। बुधवार को उसने मिलने जेल में कोई नहीं पहुंचा।

श्रीकांत त्यागी को मंगलवार देर रात जेल में दाखिल किया गया था। वह चटाई पर कुछ देर के लिए सोया। अधिकतर समय उसने जाग कर काटा। उसने रात में दाल व रोटी खाई। सुबह नाश्ता करने के बाद दोपहर में भोजन किया। इस दौरान उसने किसी से बात नहीं की। उसके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था।

नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड में महिला से बदसलूकी के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने बड़ा झटका दिया है। सूरजपुर स्थित कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की धारा 354 मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top