Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

प्रियंका आज दून में…तो गूंजेगा लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा

दून में आज चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली

प्रियंका गांधी आज भाजपा पर अटैक कर गर्माएंगी चुनावी माहौल

वर्चुअल प्रचार में अभी तक भाजपा बढ़त पर

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून।उत्त्तराखण्ड के अब तक हुए विधानसभा चुनाव में यह पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी वाड्रा उत्त्तराखण्ड की ओर रुख कर रही हैं। प्रियंका के भाजपा पर किये जाने वाले आक्रमण व चुनावी मुद्दों के बाद कांग्रेस का प्रचार अभियान तेज पकड़ने की उम्मीद है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ‘उत्तराखण्डियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ भी जारी करेंगी। दिसम्बर में राहुल गांधी की रैली के बाद प्रियंका की चुनावी जनसभा ‘बिखरी’ कांग्रेस को भी एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर पार्टी के क्षत्रप भी मौजूद रहेंगे।

यूपी में “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के नारे के साथ महिलाओं को कांग्रेस की तरफ खींचने के अभियान में जुटी प्रियंका की दून में वर्चुअल रैली को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कोविड प्रतिबंध के चलते प्रियंका गांधी बुधवार की दोपहर देहरादून से भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला करेंगी।

उत्त्तराखण्ड में महिला व युवा मतदाताओं को निर्णायक भूमिका को देखते हुए प्रियंका की वर्चुअल रैली को काफी अहम माना जा रहा है। महंगाई व गैस सिलिंडर के दाम व बेरोजगारी को लेकर प्रियंका रसोई के बिगड़े बजट का उल्लेख कर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। केंद्रीय बजट व जासूसी के अलावा फौजी परिवारों पर भी कांग्रेस के रुख को साफ करेंगी। वर्चुअल रैली को सभी 70 विधसनसभा से जोड़ा जाएगा।

कांग्रेस ‘चार धाम चार काम’ के जरिये अपने चुनावी एजेंडे को फिक्स कर चुकी है। यह भी दावा कर चुकी है कि सरकार आने पर गैस सिलिंडर की कीमत 500 रुपए से ज्यादा नहीं रखा जाएगा।

बीते कई साल से उत्त्तराखण्ड कांग्रेस प्रियंका को उत्त्तराखण्ड लाने की कोशिश में जुटी थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि प्रियंका गांधी समूची भाजपा पर भारी पड़ेंगी। उनके उत्त्तराखण्ड आगमन के दिन से ही कांग्रेस की लहर चलेगी।

प्रियंका गांधी कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के बीच सामंजस्य व पार्टी प्रत्याशियों से भी चुनावी फीडबैक लेंगी।

इस बीच , वर्चुअल प्रचार में भाजपा अपने विरोधी दल कांग्रेस पर बढ़त लेते नजर आ रही है।

बीते दस दिन से प्रतिदिन वर्चुअल रैली में भाजपा नेता अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद,विधायक व अन्य नेता दून में बने वर्चुअल स्टूडियो के जरिये मतदाताओं तक अपनी बात रख रहे हैं।

इस बीच, भाजपा ने अपनी केंद्रीय लीडरशिप को चुनावी अखाड़े में उतार दिया है। गृह मंत्री अमित शाह पर्वतीय जिले रुद्रप्रयाग का दौरा कर चले गए। हिमाचल व  नड्डा समेत अन्य नेता जल्द ही आने वाले हैं। कांग्रेस की तरफ से दो दिन पूर्व सचिन पायलट महंगाई पर भाजपा को घेर कर चले गए।

यही नहीं, मंगलवार से भाजपा ने  उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में औपचारिक चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल भी फूंक दिया। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल की विकासनगर विधानसभा में हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर और कुमायूं की हल्द्वानी विधानसभा में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के अतिरिक्त धर्मपुर विधानसभा में पार्टी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के साथ साथ अन्य सभी विधानसभाओं में जनसभा और डोर टु डोर कैम्पेन चलाया गया ।


भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि भाजपा नयी टेली कोन्फ्रेंस तकनीक के माध्यम से एक कॉल में 50 से 90 हज़ार लोगों तक संदेश पहुंचा रही है | इस तरह हमारी कोशिश लगभग सभी 80 लाख मतदाताओं को छूने की है ।

Pls clik


 https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-general-budget-2022-23-highlights-and-counter-charges/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top