Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

CM पुष्कर ने थराली में BJP प्रत्याशी के समर्थन किया घर-घर प्रचार

चमोली।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले की थराली सीट पर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगे। सीएम धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है. कांग्रेस को दूर-दूर तक सत्ता की कुर्सी दिखाई नहीं दे रही है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उत्तराखंड में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण हो या फिर धारा 370 का मसला, इसे केवल भाजपा सरकार ही सुलझा पाई है।

वहीं, उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के साथ ही ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि रही है।उत्तराखंड की जनता फिर एक बार उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।वहीं, सीएम धामी ने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा कि कांग्रेस रोजगार की बात कह रही है, महंगाई की बात कर रही है. लेकिन जनता ने जब कांग्रेस को मौका दिया था तब कांग्रेस ने महंगाई कम नहीं की।

उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, कांग्रेस वहां रोजगार की स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है और कांग्रेस में आपस में लड़ाई है।कांग्रेस को दूर-दूर तक सत्ता की कुर्सी दिखाई नहीं दे रही है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के तहत राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार जोर पकड़ने लगा है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के समर्थन में थराली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुलसारी और थराली बाजार में डोर टू डोर प्रचार कर वोट मांगे।इससे पहले कुलसारी काली मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना की। सीएम धामी ने कुलसारी बाजार में पद यात्रा की और थराली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top