Headline
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने 
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

चुनाव के फलक पर नहीं चमक पाए ये कलाकार

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण हों या हास्य सम्राट घनानंद दोनों हारे

विपिन बनियाल/अविकल उत्तराखंड

-सफलता की डगर यूं तो हर क्षेत्र में कठिन है, लेकिन चुनावी सियासत की बात करें, तो मामला और मुश्किल भरा हो जाता है। यही कारण है कि कला-संगीत के क्षेत्र में चमकने वाले दो लोक कलाकार चुनावी सियासत के आसमान पर चमक नहीं बिखेर पाए। सबसे पहले, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की बात। लोक संगीत के क्षेत्र में प्रीतम भरतवाण ने बुलंदियों को छुआ है। उनके जागर और अन्य गीत सीधे दिल पर उतरते हैं।

गायक प्रीतम भरतवाण

उनकी लोक संगीत की साधना का बड़ा पुरस्कार लोेगों का प्यार तो है ही, सरकारी तौर पर भी पदमश्री मिलने के बाद अब वह डाक्टर प्रीतम भरतवाण हैं। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में प्रीतम भरतवाण ने टिहरी की धनोल्टी सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि पहले कांग्रेस से उन्हें टिकट दिए जाने की बात हो रही थी, लेकिन बाद में उन्हें यूकेडी ने अपना उम्मीदवार बनाया। मगर भाजपा उम्मीदवार खजान दास से वह जीत नहीं पाए।

अब हास्य सम्राट घनानंद यानी घन्ना भाई की बात कर लें। धन्ना भाई काफी समय से भाजपा से जुडे़ हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने पौड़ी सुरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार बतौर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। जीत नसीब हुई कांग्रेस के सुंदरलाल मंद्रवाल को।

देखिये वीडियो

2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया। हालांकि त्रिवेंद्र सरकार के दौरान उन्हें कला-संस्कृति से संबंधित परिषद में दायित्वधारी जरूर बनाया गया था। इन दो लोक कलाकारों की चुनावी कहानी को विस्तार से जानने के लिए देखिए यू ट्यूब चैनल धुन पहाड़ की।

हास्य कलाकार घनानंद

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-ground-report-kumaun-region-seat/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top