Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

PM मोदी की श्रीनगर में सभा की तैयारियां शुरू,पढ़िए पूरी खबर

श्रीनगर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 फरवरी को विजय संकल्प सभा एनआइटी के खेल मैदान में होगी। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने भी श्रीनगर पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य और उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह के साथ तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने एसपीजी अधिकारियों के साथ भी बैठक की। गढ़वाल की 14 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर तैयारियां 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प सभा के जरिये भाजपा गढ़वाल की 14 विधानसभा क्षेत्रों को साधना चाह रही है। इस वर्चुअल सभा में 9 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकत्र्ता मौके पर उपस्थित होंगे जबकि पांच विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल उपस्थिति होगी। वर्चुअल उपस्थिति और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर, पौड़ी, चौबट्टाखाल, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, थराली, बदरीनाथ, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की इस सभा में खुाद उपस्थित रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 10 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल में प्रस्तावित विजय संकल्प सभा की तैयारी शुरू हो गई है। सभा को लेकर एसपीजी के महानिरीक्षक के नेतृत्व में एसपीजी की टीम ने मंगलवार को श्रीनगर पहुंचकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर बाद वायु सेना के तीन एमआइ-17 हेलीकाप्टरों ने कुछ-कुछ समय के अंतराल में एसएसबी के हेलीपैड पर ट्रायल लैंडिग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top