Headline
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

कांग्रेस राज में सबसे ज्यादा भ्र्ष्टाचार- सतपाल महाराज

हॉट सीट चौबट्टाखाल में कैबिनेट मंत्री महाराज को कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह दे रहे कड़ी टक्कर

प्रदेश का विकास भाजपा ने किया है, भाजपा ही करेगी: महाराज

मतदाता
कुल मतदाता- 90875
पुरुष मतदाता- 45535
महिला मतदाता- 45340

2017 की मोदी लहर में भाजपा से सतपाल महाराज ने कांग्रेस के राजपाल बिष्ट को 20921 मतों के अंतर से हराया था

अविकल उत्त्तराखण्ड

चौबट्टाखाल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज को कांग्रेस उम्मीदवार केशर सिंह कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस सीट को भाजपा सबसे अधिक आसान मान कर चल रही है। महाराज ने कांग्रेस पर शराब बांटने का आरोप लगाया। महाराज ने कहा कि काँग्रेस राज में सबसे ज्यादा भ्र्ष्टाचार हुआ। भाजपा प्रत्याशी महाराज के प्रचार में उनके पुत्र सुयश भी उतर आए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी पौड़ी जिला पंचायत की कुर्सी संभाल चुके हैं। 2017 की तरह इस बार मोदी लहर नहीं होने की वजह से भाजपा को तीन सीएम बदलने व सत्ता विरोधी रुझान का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन महाराज का कहना है कि महाराज का कहना है कि चौबट्टाखाल में विकास की गंगा बह रही है।

मुकाबला टफ देखते हुए महाराज के पुत्र सुयश व पत्नी अमृता रावत ने कमान संभाल ली है।

राज्य के विकास की जिस अवधारणा को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे संवारने का काम कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। राज्य में डबल इंजन की सरकार के कारण करीब एक लाख करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है।

महाराज ने मंगलवार को एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत किरखू, सासौं, बुडौली, मासौं, मसैटा और चोपणयों (पाबौ) आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु ऑलवेदर रोड परियोजना के अंतर्गत 889 कि०मी० लम्बे राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास हेतु ₹ 11,700 करोड़ की लागत से कार्य प्रारम्भ किये। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ₹ 16,216 करोड़ रुपये की लागत से ब्रॉड गेज रेल लाइन का विकास किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए हमारी सरकार ने 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की। इससे पूर्व विभिन्न विभागों, क्षेत्रों में आठ लाख से अधिक रोजगार लोगों को दिए गए हैं।

सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार में उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 2267.20 लाख की लागत से पर्यटन के अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होने बताया कि अमोठा, सिमरखाल, पिनानी एवं पांग में 75 लाख की लागत से ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना की गई है। 24 पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं। पूरे चौबट्टाखाल क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और सतपुली और स्यूंसी झील की स्वीकृति मिलने के बाद अब यह क्षेत्र पर्यटन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर विधानसभा क्षेत्र के सीली मल्ली, रसिया महादेव और वीरोंखाल में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने मयलगांव, गडरी, कोला, पणिया जयकोट और जजेड़ी में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी अनेक गांवों में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट मांगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-2022-chief-electoral-officer-press-conference-today/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top