Headline
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

भीम सिंह गुर्जर को विधायक चैंपियन से खतरा, हत्या की आशंका जतायी. देखें वीडियो

अविकल उत्त्तराखण्ड

लक्सर।
लक्सर-खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शव यात्रा निकालने वाले भीम सिंह गुर्जर ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। भरम सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि चैंपियन व इसके गांव के कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। लेकिन इस बाबत गुर्जर की तरफ से थाने में कोई तहरीर देने की खबर नहीं आयी।

Mla pranav champion

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में भारूवाला गांव निवासी भीम सिंह ने धमकी देने वाले चैंपियन व उनके सभी समर्थकों के नाम भी बताए हैं।

गौरतलब है कि  दो दिन पहले ही खानपुर विधानसभा के भारूवाला गांव के भीम सिंह ने अपने ही गांव में विधायक प्रणव चैंपियन की पूरे शव यात्रा निकाली थी।

अब भीम सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक व उनके समर्थकों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। भीम सिंह ने साफ कहा कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसके लिए चैंपियन व उनके समर्थक दोषी होंगे।  भीम सिंह ने कहा कि वह सच के साथ रहेंगे और झुकेंगे नहीं।

हाल ही में लक्सर के राजकीय महाविद्यालय
के मुद्दे पर भाजपा विधायक चैंपियन नेअखिल भारतीय परिषद के सचिन चौधरी को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। यह मामला काफी तूल पकड़ गया था।
बाद में सचिन चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुंवर प्रणव सिंह का पुतला दहन किया था।

इस मुद्दे पर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की प्रतिक्रिया मिलने प्रकाशित की जाएगी। भीम सिंह गुर्जर की तहरीर का भी इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top