Headline
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

मुन्ना सिंह चौहान ने किया अदालत का अपमानः गरिमा दसौनी

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून।
कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान पर मा. उच्च न्यायालय के अपमान का आरोप लगाया है।

निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मा. उच्च न्यायालय को मुन्ना सिंह जी के उस बयान का संज्ञान लेना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस पार्टी का अपराधिक षडयंत्र है।

Politics uttarakhand

गरिमा दसौनी ने कहा कि उनके इस बयान का यह मतलब निकाला जाय कि क्या उन्हें देश की न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं रहा और क्या उच्च न्यायालय कांग्रेस के इशारों पर अपना फैसला दे रहा है? उन्होंने मा. उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि चूंकि मुन्ना सिंह चौहान एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हैं ऐसे में उनके बयान का उच्च न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ अवमानना नोटिस भेजा जाना चाहिए

Politics uttarakhand

गरिमा दसौनी ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि उन्हें देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता मुन्ना चौहान के बयान का मखौल उडाते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा के लोग प्रदेश के अन्दर मा. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद जश्न  का दिखावा कर यह प्रचारित कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से बरी हो गये हैं व सर्वोच्च न्यायालय से उन्हें राहत मिली है वे सच्चाई से कोसों दूर हैं।

गरिमा दसौनी ने कहा कि दरसल सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिये फैसले पर आंशिक रूप से रोक लगाते हुए सीबीआई तथा पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन के स्थान पर चार हफ्ते के समय दिया है न कि मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अपनी जगह जस के तस हैं।

Politics uttarakhand

  दसौनी ने कहा कि लक्सर में किसान सम्मान निधि में फर्जीवाडे से लेकर सिडकुल से गायब हुई फाइलों तक एन.एच.74 और श्रम विभाग में हुए घोटालों तक राज्य सरकार बेनकाब हो चुकी है। इसलिए यह अच्छा होगा कि भाजपा कांग्रेस पर आरोप मढने के बजाय अपने गिरेबान में झांके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top