Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के बेड़ू फल की बताई खूबियां

देहरादून।पीएम मोदी ने रविवार मन की बात में उत्तराखंड के फल बेड़ू का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि बेड़ू में खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. लोग फल के रूप में तो इसका सेवन करते ही हैं, साथ ही इस फल का प्रयोग कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।

इसी के साथ उन्होंने उत्तराखंड का जिक्र भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में कई प्रकार की औषधियां और वनस्पतियां पाई जाती है, जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। उन्हीं में से एक फल है बेड़ू।इसे हिमालयन फिग के नाम से भी जाना जाता है। इस फल में खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लोग फल के रूप में तो इसका सेवन करते ही हैं, साथ ही कई बीमारियों के इलाज में भी इसका उपयोग होता है।

उन्होने कहा कि इन फल की इन्हीं खूबियों को देखते हुए अब बेड़ू के जूस, जैम, चटनी, अचार और इन्हें सुखाकर बनाए गए ड्राई फ्रूट को बाजार में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ प्रशासन की पहल और स्थानीय लोगों के सहयोग से बेड़ू को बाजार तक अलग अलग रूपों में पहुंचाने में सफलता मिली है।बेड़ू को पहाड़ी अंजीर के नाम से ब्रांडिंग करके ऑनलाइन मार्केट में भी उतारा गया है।इससे किसानों को आय का नया स्त्रोत तो मिला ही है, साथ ही बेड़ू के औषधीय गुणों को फायदा दूर-दूर तक पहुंचने लगा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से ‘मन की बात’ के 92 वें एपिसोड में कई विषयों पर चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव, अमृत सरोवर अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण भारत की सफलता की कहानियों का जिक्र करते हुए देशवासियों से अगले महीने शुरू हो रहे पोषण अभियान से जुड़ने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top