Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

धारचूला आपदाः CM धामी ने किया हवाई निरीक्षण, लिया नुकसान का ब्योरा

देहरादून।सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के धारचूला में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने से जहां नेपाल में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं और कई लोगों की लापता होने की सूचना है। वहीं पिथौरागढ़ के धारचूला के खोतीला में भी बाजार में दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हवाई निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

नेपाल में बादल फटने से भारत की बॉर्डर तहसील धारचूला में भारी नुकसान हुआ है।बादल फटने के बाद धारचूला तहसील में भी भारी तबाही हुई है।कई घरों में मलबा घुस गया है और वाहन मलबे में दब गए और साथ ही भारी बारिश से भारत और नेपाल को बांटने वाली काली नदी भी उफान पर है।

रविवार को सीएम धामी ने धारचूला आपदा प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा और पिथौरागढ़ डीएम आशीष चौहान मौजूद रहे। उन्होंने सीएम धामी को क्षेत्र में नुकसान का ब्योरा दिया।

बादल फटने के कारण मल्ली बाजार, ग्वाल गांव और खोतीला में सड़कों पर मलबा जमा हो गया है।वहीं, बादल फटने से नेपाल में कई मकानों के ध्वस्त होने और कई लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना के बाद एसडीआरएफ ने राहत और बचाव अभियान चलाते हुए 65 साल की बुजुर्ग पशुपति देवी का शव बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंपा. जबकि लापता अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

जानकारी मिली है कि खोतिला व्यासनगर के पास काली नदी में लगभग दो किमी लंबी झील बनने से व्यासनगर के 50 से अधिक मकान जलमग्न हो गए हैं। वहीं, पुल पार नेपाल के लासकु में भी भारी बारिश से तबाही हुई है। आपदा प्रबंधन, राजस्व दल, एसडीआरएफ और पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर दार्चुला (नेपाल) में शुक्रवार देर रात बादल फटने से धारचूला में भारी तबाही हुई है।रविवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर से धारचूला आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। बादल फटने से पिथौरागढ़ से नेपाल को जोड़ने वाली काली नदी में भारी मात्रा में मलबा आने से पिथौरागढ़ के धारचूला के खोतीला में भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया, बाजार की सड़क भी मलबे से पट गई।सड़क में पार्क किए गए वाहन भी मलबे में दब गए. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग लापता बताया जा रहे हैं. 36 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top