Headline
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिली उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

दिल्ली।विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाने से लेकर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर सांसद से विस्तार से चर्चा की. सांसद ने उत्तराखंड के आगामी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूड़ी की सांसद अनिल बलूनी से पहली मुलाकात है। इस अवसर पर अनिल बलूनी ने ऋतु खंडूडी को प्रथम महिला विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से कोटद्वार विधानसभा की पुरानी मांग और कोटद्वार को जिला बनाने की बात को लेकर चर्चा हुई।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की।मुलाकात राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर हुई।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की विकास योजनाओं और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top