Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

पौड़ी जनपद में 5 साल तक के 62 हजार से अधिक नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

पौड़ी।पौड़ी में जनपद एक बार फिर 5 साल तक के नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले में इस बार 62 हजार से अधिक बच्चों को ये दवा पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।डीएम ने नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रमेश कुंवर ने बताया कि जिले में 0 से 5 साल तक के 62,506 बच्चों को रविवार को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

नोडल अधिकारी डॉ रमेश कुंवर ने बताया कि 815 पोलियो बूथ, 26 ट्रांजिट बूथ और 24 मोबाइल बूथ के माध्यम से पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।वर्तमान में जिले में 946 टीबी मरीज चिन्हित किए गए हैं। आगामी 2 अक्टूबर तक जिले में टीबी मुक्त उत्तराखंड अभियान चलाया जाएगा। जिसमें टीबी जांच बढ़ाने के साथ ही टीबी उन्मूलन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

पौड़ी जनपद में एक बार फिर से नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। जनपद में 62,506 बच्चों को यह खुराक पिलाई जाएगी।डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत और विद्युत विभाग समेत सभी रेखीय विभागों को इस कार्य में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top