Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

CM धामी का युवाओं को संदेश-‘भर्ती परीक्षाओं की करें तैयारी, अब नहीं होगी कोई धांधली’

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बेरोजगार युवाओं से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द भर्ती कैलेंडर जारी करने जा रही है और अक्टूबर माह से परीक्षाएं शुरू हो जाएगी और साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है कि इन परीक्षाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अक्टूबर माह तक विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही भर्ती परीक्षाए शुरू हो जाएंगी और दिसंबर माह तक भर्ती परीक्षाओं का खत्म होने का कैलेंडर भी जारी हो जाएगा।अब राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो पाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाए हैं।ऐसे में अगर इस तरीके और भ्रष्टाचार पाए जाते हैं तो फिर से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई उन अपराधियों के लिए एक नजीर होगी, जो इस तरीके से भ्रष्टाचार करते हैं और युवाओं के साथ धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने युवाओं से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि जिसमें योग्यता होगी, वह ही अब नौकरी पाएगा।

उत्तराखंड में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को संदेश देते हुए भविष्य में पारदर्शी परीक्षाएं कराने की बात कही है। यही नहीं जल्द ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं का जारी करते हुए समय बद्ध तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने का आश्वासन भी दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं से कहा कि अब भर्ती परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। सरकार ने जो निर्णय लिया है, उस पर सरकार खरा उतरने जा रही है। ऐसे में अक्टूबर माह से भर्ती परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top