Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

डॉ. विनीता शाह ने संभाला उत्तराखंड की नई डीजी हेल्थ का पदभार

देहरादून।डॉ. विनीता शाह ने उत्तराखंड की नई डीजी हेल्थ का पदभार संभाल लिया है।डॉ. शैलजा भट्ट के रिटायर्ड होने के बाद डॉ. शाह को डीजी हेल्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पिथौरागढ़ की रहने वाली डॉ. विनीता शाह ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है।डॉक्टर विनीता शाह इससे पहले डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के पद भी रह चुकी हैं।

डॉक्टर विनीता शाह ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्पेशल चिकित्सकों की तैनाती करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती तो हो गई है, लेकिन अभी कुछ स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी बनी हुई है।स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सुदूरवर्ती क्षेत्रों में तैनाती के लिए विभाग प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पीजी कर चुके जूनियर डॉक्टरों का सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा हम आउट ऑफ स्टेट के चिकित्सकों को आकर्षक वेतनमान और उनके लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, ताकि इस गैप को भरा जा सके।

बता दें कि सेवानिवृत्त हुई डॉक्टर शैलजा भट्ट 1 मई 2022 को प्रदेश की 25 वीं स्वास्थ्य महानिदेशक बनी थीं।कोरोना संक्रमण को रोकना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था। ऐसे में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब प्रदेश को स्वास्थ्य महानिदेशक के रूप में डॉक्टर विनीता शाह ने स्वास्थ्य महकमे की कमान संभाल ली हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट सितंबर माह में एक दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आने पर मेडिकल लीव पर चल गई थीं।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय और दूसरे तमाम जरूरी कार्यों पर इसका असर न पड़े इसके लिए शासन ने प्रभारी महानिदेशक के तौर पर विनीता शाह को जिम्मेदारी दी थी।

साल 2022 की विदाई के साथ ही उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट भी सेवानिवृत्त हो गई हैं।1 जनवरी 2023 को उत्तराखंड की नई स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर विनीता शाह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।नई डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं और पीलीभीत में उनकी पढ़ाई हुई हैं। पूर्व में डॉक्टर विनीता शाह उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top