Headline
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले

कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने की जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक,दिए ये जरूरी निर्देश

ऋषिकेश।बुधवार को नगरपालिका सभागार मुनिकीरेती में जिलाधिकारी द्वारा कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपादित करना राज्य की प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपना अपना कांवड़ यात्रा क्षेत्र देख लें, आपसी समन्वय बनाकर जिम्मेदारी से कार्य करें, कहीं कोई लापरवाही न हो, किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर तत्काल अवगत कराएं।

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर साफ सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कार्मिक बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कहा कि जहां पर कांवड़ियों हेतु भंडारे की व्यवस्था की गई है, वहां पर वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी द्वारा पार्किंग स्थलों पर पेयजल टैंकर एवं ड्रेन व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट व्यवस्था, शौचालयों में पानी की व्यवस्था, नियमित विद्युत आपूर्ति, घाटों पर साफ सफाई व्यवस्था एवं चेतावनी बोर्ड लगाने, जानकी पुल में व्यू कटर एवं मुनिकीरेती में सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु बैरिकेटिंग को मजबूती से लगाने, ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्णानंद पार्किंग में विद्युत की उचित व्यवस्था करने, नटराज चौक से भद्रकाली तक सफाई व्यवस्था रखने, नरेंद्रनगर एवं चंबा में वाहनों की नियमित चेकिंग करने को कहा गया।

अध्यक्ष नगरपालिका नरेंद्रनगर रोशन रतूड़ी ने चंद्रभागा पार्किंग में आपसे समन्वय से विद्युत व्यवस्था एवं बरसात में पानी निकासी व्यवस्था करने को कहा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सीडीओ मनीष कुमार, डीएफओ अमित कंवर, सीएमओ मनु जैन, एएसपी वी.डी. डोभाल, एससी सिंचाई आर.के.गुप्ता, एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीएसओ अरुण वर्मा, एई लोनिवि जी.एस. असवाल, सीबीओ, आशुतोष जोशी, ईओ मुनिकीरेती तनवीर सिंह, तहसीलदार ए.पी. उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top