Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

CM धामी ने ड्रेनेज एवं फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश,आपदा में राहत बचाव के दौरान फील्ड पर उतरेंगे DM-SSP

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों, आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों को खोलने की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनपदों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित चिकित्सालयों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ की रोटेशन के आधार पर व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाइयों और खाद्यान आपूर्ति बनाये रखने पर ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागीय प्रमुखों से वर्षा काल के कठिन समय में लोगों की सहायता के लिए उनके साथ खड़े होने की अपेक्षा करते हुए जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राहत एवं बचाव कार्यों में लीड लेकर फिल्ड में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय एवं सहयोग से ही हम आपदा की चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर पाएंगे।

उन्होंने हरिद्वार सहित अन्य मैदानी जनपदों के ड्रेनेज एवं फ्लड मैनेजमेंट की प्रभावी दीर्घकालीन योजना बनाये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने चारधाम एवं कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी यात्री सुरक्षित लौटें और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सड़क बंद होने की स्थिति में यात्रियों के आवास आदि की संतोषजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा राहत कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी जिलाधिकारियों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप धनराशि उपलब्ध कराई गई है। आगे भी जरूरत के दृष्टिगत धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवनों की आवश्यक मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, ACS राधा रतूड़ी, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, अरविन्द सिंह ह्यांकी, विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरूगेशन सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त एवं सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top