Headline
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

जिलाधिकारी गढ़वाल ने अयोजित की गोधन संरक्षण, डेंगू नियंत्रण और निर्वाचन से संबंधित वर्चुअल समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी गढ़वाल ने अयोजित की गोधन संरक्षण, डेंगू नियंत्रण और निर्वाचन से संबंधित वर्चुअल समीक्षा बैठक

गौशाला में रखे गए पशुधन को किसी भी हालात में खुला ना छोड़ा जाए: सुनिश्चित करें

गैर सरकारी अस्पतालों से भी डेंगू नियंत्रण के संबंध में दैनिक रूप से संपूर्ण अपडेट प्राप्त करें

विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता शिफ्टिंग के कार्यों को मानक के अनुसार त्वरित गति से संपादित करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

पौड़ी।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से गोधन संरक्षण, डेंगू नियंत्रण और निर्वाचन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा_ निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने गोधन संरक्षण के संबंध में निर्देशित किया कि जो भी गोधन गौशाला में रखा जाए उसके पश्चात यह सुनिश्चित किया जाए कि वह गोधन किसी भी हालात में सड़क पर अथवा सार्वजनिक मार्ग पर घूमता हुआ ना दिखे। उन्होंने गौशाला को संपूर्ण क्षमता से संचालित करवाने तथा मानक के अनुरूप उसका संचालन करवाने के संबंधित उप जिला अधिकारियों और नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए।

डेंगू नियंत्रण की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी गैर सरकारी अस्पतालों से भी डेंगू नियंत्रण की संपूर्ण दैनिक जानकारी प्राप्त करें तथा जो गैर सरकारी अस्पताल डेंगू नियंत्रण का विवरण देने में आनाकानी करता है तो उसके विरुद्ध आपदा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने डेंगू नियंत्रण के संबंध में डोर _टू _डोर सर्वे को लगातार करते रहने तथा आवश्यकता के अनुसार कांटेक्ट, ट्रेसिंग, एलिसा टेस्ट और रैपिड टेस्ट करते हुए संबंधित पेशेंट को संपूर्ण और बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित उप जिला अधिकारियों को डेंगू नियंत्रण में आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी भी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता शिफ्टिंग से संबंधित जो भी मानक के अनुरूप औपचारिकताएं पूरी की जानी है उसे ठीक से पूरी करें तथा शिफ्टिंग की प्रक्रिया में संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का पूरा अवसर दें तत्पश्चात अग्रिम कार्रवाई करें।उन्होंने निर्वाचन के इस कार्य में संबंधित बीएलओ को गंभीरता से अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वर्चुअल बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top