Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

उत्तराखंड शासन से आया बड़ा अपडेट,कार्मिकों के स्थानांतरण सत्र-2024-25 के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश

उत्तराखंड शासन से आया बड़ा अपडेट,कार्मिकों के स्थानांतरण सत्र-2024-25 के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश

उपर्युक्त विषयक कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के शासनादेश संख्या 198739/XXX (2)/E- 33080 दिनांक 14.03.2024 द्वारा लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम 2017 के सन्दर्भ में वर्तमान स्थानान्तरण सत्र 2024-25 हेतु विभागान्तर्गत प्रत्येक संवर्ग में पात्रता सूची में आने वाले कार्मिकों के स्थानान्तरण की अधिकतम सीमा को 15 प्रतिशत तक सीमित रखने आदि का निर्णय लेते हुए स्थानान्तरण अधिनियम की धारा-23 में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार स्थानान्तरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। कतिपय विभागों द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में व्यस्तता के दृष्टिगत स्थानान्तरण की तिथि विस्तार करने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ विभागों में पात्रता सूची संवर्गवार अथवा पदवार गठित किये जाने के सम्बन्ध में संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

2- अतः शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त स्थानान्तरण सत्र 2024-25 में लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा-23 में स्थानान्तरण हेतु निर्धारित समय-सारणी में एक माह की वृद्धि (स्थानान्तरण आदेश निर्गत किये जाने की अन्तिम तिथि 10 जुलाई 2024) किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट किया जाता है कि स्थानान्तरण हेतु प्रत्येक संवर्ग में प्रवर्ग, प्रक्रम अर्थात पदवार पात्रता सूची का गठन किया जायेगा।

3- उक्त के अतिरिक्त मुझे यह भी कहने का निदेश हुआ है कि कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के शासनादेश संख्या 1/120994/2023/XXX(2)/E-33080 दिनांक 10.05.2023 के प्रस्तर-4 के प्राविधान “स्थानान्तरण अधिनियम की धारा 7 (घ) (दो) में उल्लिखित श्रेणी से आच्छादित कार्मिकों को सुगम के एक कार्यालय/जनपद में चार वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त सुगम के दूसरे निकटवर्ती कार्यालय/जनपद जहां पद रिक्त हो, स्थानान्तरित किया जा सकेगा। पद रिक्त न होने की दशा में उक्त श्रेणी के दो कार्मिकों को पारस्परिक रूप से स्थानान्तरित किया जा सकता है” स्थानान्तरण सत्र 2024-25 सहित अग्रेत्तर स्थानान्तरण सत्रों पर भी लागू रहेंगे।

कृपया तदनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top