Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

‘वध 2’ की रिलीज डेट फाइनल: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल, इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री

‘वध 2’ की रिलीज डेट फाइनल: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल, इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री

साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट थ्रिलर फिल्म ‘वध’ का सीक्वल अब आधिकारिक रूप से तय हो गया है। मेकर्स ने ‘वध 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बार फिर दर्शकों को संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी देखने को मिलेगी।

फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक 17 सेकंड का टीज़र क्लिप जारी करते हुए बताया कि ‘वध 2’ अगले साल 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में लिखा गया— “संघर्ष नया, कहानी नई, क्या गलत और क्या है सही — जानिए 6 फरवरी को।”

‘वध 2’ का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा लव फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

पहली फिल्म ‘वध’ को अपने अनोखे क्राइम और इमोशनल ड्रामा के लिए खूब सराहा गया था। फिल्म में एक बुजुर्ग दंपति की कहानी दिखाई गई थी, जो हालात के चलते अपराध करने को मजबूर हो जाता है। संजय मिश्रा के गहन अभिनय और नीना गुप्ता के सशक्त किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अब ‘वध 2’ से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता है कि इस बार कहानी क्या नया मोड़ लेगी और कौन-से सवालों के जवाब छिपे होंगे इस थ्रिलर के सीक्वल में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top