Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

कालूसिद्ध मंदिर के पीछे नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

कालूसिद्ध मंदिर के पीछे नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून | जौलीग्रांट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी से एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। स्थानीय लोग जब नदी किनारे लकड़ियां बीनने पहुंचे तो तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास देखा, जहां उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही वन विभाग और थाना जौलीग्रांट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव के आसपास का क्षेत्र घेरा गया और जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि शव काफी पुराना है और कई दिन से पानी में पड़ा हुआ था।

स्थानीय प्रतिनिधि बीडीसी सदस्य पंकज रावत ने बताया कि शव की हालत देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सितंबर माह में आई बाढ़ के दौरान बहकर यहां आ गया होगा। गौरतलब है कि 15-16 सितंबर को सौंग नदी में उफान आने से कई जगहों पर आपदा जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।

शव किसी बुजुर्ग व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की जांच शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top