Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

CM धामी काशीपुर मे मां मनसा देवी की शोभायात्रा में शामिल हुए

काशीपुर।काशीपुर की प्रसिद्ध मां मनसा देवी की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी का आशीर्वाद लिया।इस बार की शोभायात्रा में 112 झांकियां निकाली गई।

काशीपुर में बीते कई सालों से शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां मनसा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। वैसे तो इस शोभायात्रा का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना रहा है, लेकिन शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां की प्रतिमा को टोकरी के ऊपर रखकर पूरे शहर में भ्रमण कराया जाता है। धीरे-धीरे बड़े स्तर पर मां मनसा देवी की शोभा यात्रा निकाली जाने लगी।

पहले इस शोभायात्रा का नेतृत्व रमेश चंद्र शर्मा उर्फ खुट्टू मास्टर करते थे, उनके निधन के बाद रमेश चंद्र शर्मा के बेटे विकास शर्मा इस शोभायात्रा की कमान संभाली। पिछले दो सालों से कोरोना वैश्विक महामारी के चलते इस शोभायात्रा का आयोजन सूक्ष्म तरीके से किया गया।इस वर्ष आधुनिकता वाली शोभायात्रा के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को हर साल की तरह इस बार भी सोमवार को काशीपुर में मां मनसा देवी की विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा की आधुनिकता के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण महोत्सव शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top