Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

विजिलेंस को शासन ने दी अनुमति,दारोगा भर्ती गड़बड़ी मामले में दर्ज होगा मुकदमा

देहरादून।उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2015-16 में हुई गड़बड़ी मामले में विजिलेंस को दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी है।

उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। एक तरफ जहां यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। वहीं, साल 2015 में उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक भर्ती मामले में भी अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। बता दें कि जांच के दौरान उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2015 में भी गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी।जिसके बाद यह मामला विजिलेंस को जांच के लिए दिया गया था।

मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी, जिसे विचार करने के बाद अब दे दिया गया है। इस संदर्भ में अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने विजिलेंस निदेशक को पत्र लिखकर मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति देने की जानकारी दी है। दरअसल, पंतनगर कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा 2015 में 339 उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा करवाई गई, जिसमें पेपर लीक और ओएमआर शीट में छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है।

जाहिर है कि अब शासन स्तर पर मामले में मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मिलने के बाद, जल्द ही दोषियों के खिलाफ विजिलेंस की तरफ से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में अब कई लोगों की गिरफ्तारी किए जाने की संभावना है।

उत्तराखंड दारोगा भर्ती में गड़बड़ी मामले पर आखिरकार शासन ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति विजिलेंस को दे दी है।मामला उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2015-16 से जुड़ा है, जिसमें विजिलेंस जांच कर रही है. मामले में विजिलेंस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top