Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

PWD मंत्री महाराज ने विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून। विभागीय अधिकारी विकास कार्यों को जनपदवार अपडेट करें। पेट्रोल और डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन कारों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रस्ताव तैयार करें।

उक्त बात पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में बुद्धवार को अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग के सभी जीर्ण-क्षीर्ण निरीक्षण भवनों को विभाग लीज पर देने के साथ-साथ गेस्ट हाउसों और अनुपयोगी पुलों को पर्यटन की दृष्टि से संवारने के लिए पर्यटन विभाग को एनओसी जारी कर उन्हे पर्यटन विभाग के सुपुर्द किया जाए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सड़कों के निर्माण में प्रथम के पश्चात द्वितीय, तृतीय सभी प्रकार के चरणों की स्वीकृति को अब द्वितीय चरण के तहत मर्ज कर दिया गया है, इससे सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी।

श्री महाराज ने कहा लोनिवि अधिकारियों से कहा कि विभाग डंपिंग जोन को यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से विकसित करे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के दोनों ओर 100 मीटर तक कमर्शियल क्षेत्र घोषित किया जाए जिससे स्थानीय लोग अपना छोटा मोटा व्यवसाय कर सकें।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनित कुमार, प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, एन. एच. चीफ प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर पौड़ी दयानंद, एस.ई पौडी पी.एस. बृजवाल सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top