Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

Times वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2023 : KIIT ने लगाई ऊंची छलांग, 601-800 कोहार्ट में दिया गया स्थान

भुवनेश्वर । KIIT डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी ने Times Higher Education ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स’ 2023 में काफी ऊंची छलांग लगाई है और 601-800 में स्थान हासिल किया है जबकि पिछले साल यह 801-1000 के बीच था. यह गुणवत्तापरक शिक्षा, अनुसंधान गतिविधियों पर इसके निरंतर फोकस तथा इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है।

लंदन स्थित समूह द्वारा नवीनतम रैंकिंग इस यूनिवर्सिटी के लिए एकदम सही समय पर प्रदान की गई है जब यह अपना सिल्वर जुबिली वर्ष मना रही है और इसकी अकादमिक उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों की एक योजना है। इस रैंकिंग ने दिखाया है कि KIIT ने न केवल ओडिशा बल्कि पूर्वी भारत में अन्य संस्थानों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। Times वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स को अकादमिक जगत में काफी ध्यान से देखा जाता है जिनमें उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी पसंद का संस्थान चुनने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं।

अकादमिक जगत के अनेक लोगों ने KIIT की उपलब्धि को सराहा है, जिसने कि प्रतिष्ठित और विरासत वाले संस्थानों की तुलना में अपेक्षाकृत नई यूनिवर्सिटी होने के बावजूद खुद को प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के समूह में शामिल किया है। उन्होंने KIIT को अल्प समय में वैश्विक प्रतिष्ठित संस्थान बनाने के लिए इसके संस्थापक Dr. Achyuta Samanta के अथक प्रयासों और यूनिवर्सिटी को रूपांतरित करने के लिए उनके दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व की सराहना की है। यूनिवर्सिटीज की रैकिंग करने के लिए Times Higher Education द्वारा शिक्षण परिवेश, अनुसंधान, उद्धरण, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण, तथा औद्योगिक आय आदि विधियों का उपयोग किया गया।

इस वर्ष भारत से रिकार्ड संख्या में 75 संस्थानों ने विश्व रैंकिंग में अपना स्थान बनाया है जबकि 2020 में केवल 56 और 2017 में केवल 31 भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल थीं। Dr. Samanta ने कहा कि यह बेहतरीन रैंकिंग, यहां की फैकल्टी, छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, हालांकि KIIT परिवार ने इस सफलता का श्रेय उन्हें दिया है। 2023 के परिणाम परिसर में काफी चर्चित रहे। KIIT को हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के नेशनल इंस्टीट्‌यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा भारत में 20वीं सर्वोत्तम यूनिवर्सिटी घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top