Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर, RVNL ने साझा की प्रगति रिपोर्ट

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर, RVNL ने साझा की प्रगति रिपोर्ट

ऋषिकेश। उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य के विकास की नई धुरी बताया जा रहा है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) देहरादून की ओर से आयोजित एक मीडिया कार्यशाला में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति, तकनीकी उपलब्धियों और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना न केवल पर्वतीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं तेजी से आकार ले रही हैं और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उनमें से एक प्रमुख परियोजना है। उन्होंने कहा कि रेल लाइन शुरू होने के बाद दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

आरवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के निर्माण कार्य में अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुर्गम भूभाग, पहाड़ी संरचना और लंबी सुरंगों के निर्माण जैसी चुनौतियों का समाधान वैज्ञानिक पद्धतियों और आधुनिक उपकरणों की सहायता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना के दौरान पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत जल स्रोतों की सुरक्षा, धूल और प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित क्षेत्र को संरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आवागमन अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। इससे चारधाम यात्रा सहित धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल पूछे, जिनका आरवीएनएल के विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनसंपर्क विशेषज्ञ और पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top