Headline
पौड़ी में दून हैचरीज की भूमि खरीद मामले की जांच तेज, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक
पौड़ी में दून हैचरीज की भूमि खरीद मामले की जांच तेज, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू
जिलाधिकारी नैनीताल की पहल पर भू-माफिया से मुक्त हुई 25 नाली भूमि
जिलाधिकारी नैनीताल की पहल पर भू-माफिया से मुक्त हुई 25 नाली भूमि
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात
उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात
काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण
काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण
राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव
24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील जौनपुर के ग्राम सनाब मल्ला निवासी युवा किसान कुलदीप शाह ने भी कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की।

कुलदीप शाह ने बताया कि कोरोना काल के बाद उन्होंने अपने गांव में रिवर्स पलायन कर बागवानी के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। उन्होंने कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उद्यान विभाग द्वारा संचालित एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत लगाए गए हाई-डेनसिटी सेब के पौधों से पहले ही वर्ष में 250 से अधिक पेटियों का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें अच्छी आय हुई।

युवा किसान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुलदीप शाह जैसे युवा किसान प्रदेश के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेंगे और रिवर्स पलायन के साथ आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार एप्पल मिशन, कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न बागवानी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा किसान स्वरोजगार की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

One thought on “जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top