Headline
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
26/11 के मुंबई आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
26/11 के मुंबई आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज

दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। हालांकि, अदालत ने दोनों आरोपियों को फिलहाल अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर चुका है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट किया कि अंतरिम राहत के किसी भी अनुरोध पर फैसला लेने से पहले दिल्ली पुलिस का पक्ष सुना जाएगा। अदालत ने प्रशासनिक स्तर पर मामले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्देश भी दिया, ताकि तीन न्यायाधीशों की पीठ गठित कर सुनवाई की जा सके।

सुनवाई के दौरान उमर खालिद की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दलील दी कि उनके मुवक्किल छह साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। वहीं, शरजील इमाम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने भी इसी तरह की मांग अदालत के सामने रखी। हालांकि, पीठ ने कहा कि किसी भी अंतरिम राहत पर विचार करने से पहले दूसरे पक्ष को सुनना जरूरी है।

मुकदमे में देरी का उठाया मुद्दा

दोनों आरोपियों की याचिकाओं में मुकदमे की सुनवाई में हो रही देरी को प्रमुख आधार बनाया गया है। उनका कहना है कि अभियोजन पक्ष अब तक संरक्षित गवाहों के बयान दर्ज नहीं करा पाया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित एक साल की अवधि भी समाप्त होने के करीब है।

शरजील इमाम ने अपनी याचिका में बताया है कि इस मामले में 25 सितंबर 2020 को आरोपपत्र दाखिल किया गया था। कुल 18 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है और अभियोजन पक्ष ने 900 से अधिक गवाहों की सूची दी है। इनमें 47 संरक्षित गवाह भी शामिल हैं। इमाम का दावा है कि वह छह साल और नौ महीने से विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में हैं, लेकिन अब तक अभियोजन पक्ष किसी भी गवाह का बयान दर्ज नहीं करा पाया है।

अनुच्छेद 21 का दिया हवाला

उमर खालिद ने भी अपनी याचिका में गवाहों की गवाही शुरू नहीं होने और लंबे समय से हिरासत में रहने का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय एक साल की अवधि पूरी होने के बाद भी हिरासत जारी रखना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले अधिकारों का उल्लंघन होगा।

सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए तारीख तय करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पीठ मामले के तथ्यों से अवगत है और उसने सुनवाई के लिए पूरी तैयारी की है। उन्होंने कहा, ‘हमने अपना होमवर्क कर लिया है।’ जब सिब्बल ने अंतरिम राहत की मांग पर अलग से सुनवाई की संभावना पूछी तो सीजेआई ने स्पष्ट किया कि मुख्य मामले को ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top