देहरादून। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर उन सभी वीर जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
देश उनकी अदम्य वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा। उनका त्याग और शौर्य आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता और संकल्प हमेशा अडिग रहेगा। वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।


