Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

CM धामी पहुंचे डाकपत्थर,कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी हेलीकाॅप्टर से रविवार सुबह लगभग साढे़ नौ बजे डाकपत्थर बैराज के पैवेलियन ग्राउंड पहुंचे। हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग एक घंटे तक डाकपत्थर में बैराज व गेस्ट हाउस में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश जाते समय डाकपत्थर बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल व उत्तराखंड के बॉर्डर से लेकर बिजली उत्पादन व बैराज के कंट्रोल रूम में यमुना व शक्ति नहर के पानी को स्टोर करने व छोड़ने की तमाम तकनीक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए उत्तराखंड जलविद्युत निगम के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना भी की।

इस दौरान कंट्रोल रूम में मौजूद जॉनी गुलेरिया व पंकज रावत ने मुख्यमंत्री को यमुना नदी में खुलने वाले गेट व बैराज से शक्ति नहर को पानी की सप्लाई दिए जाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए जलविद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड जलविद्युत निगम के अधिकारियों से लखवाड़ बिजली परियोजना के कार्यों के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली परियोजना के बन जाने के बाद प्रदेश के साथ-साथ कई अन्य प्रदेशों को भी बिजली के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना के निर्माण में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने ब्यासी बांध परियोजना से हो रहे रिकार्ड उत्पादन पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने बिजली परियोजनाओं के निर्माण व रखरखाव के मामले में विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय जलविद्युत निगम के निदेशक यमुना वैली राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक यमुना वैली मोहम्मद गुलफिशां, डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अफजाल, सहायक अभियंता विनीत सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top