Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

CM धामी का हैलीपेड पर भव्य स्वागत,खटीमा नगर की गतिविधियों की जानकारी ली

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे हैं। रविवार देर शाम हेलीकाप्टर से राधा स्वामी सत्संग मैदान पहुंचे। हैलीपेड पर सीएम धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हैलीपेड से सीएम धामी खटीमा फाइबर्स के विश्राम गृह पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याएं जानीं और विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की। हैलीपेड पर बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम धामी का स्वागत किया। समान नागरिक संहिता लागू करने की योजना को लेकर सीएम धामी का पीलीभीत युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने टीम के साथ आभार जताया। व्यापार मंडल पीलीभीत के पदाधिकारियों ने सीएम धामी को गणेश एवं पार्वती का चित्र भेंट किया। युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल यूपी के पदाधिकारियों ने खटीमा-मझोला-पीलीभीत राजमार्ग को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से फोरलेन की स्वीकृति दिलाने पर आभार जताया।

ज्ञापन में कहा कि इस प्रयास से खटीमा-पीलीभीत के बीच व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सीएम धामी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि फोरलेन निर्माण संबंधी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने सीएम धामी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री विकास अग्रवाल, जिला मंत्री संजीव मिश्रा, रतन गोयल आदि थे। स्वागत करने वालों में रमेश जोशी रामू, सतीश गोयल, थारू राणा परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा, वरूण अग्रवाल, अशोक बत्रा, रोहित वर्मा, रोहित कुमार आदि थे। इधर मोनाल सोसायटी अध्यक्ष डॉ. नीता सक्सेना एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सक्सेना ने सीएम धामी का स्वागत किया।

नगर की गतिविधियों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी पाडे एवं उनकी पत्नी गीता पांडे ने मुलाकात की और उनका आभार जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमोद गड़कोटी ने अपनी टीम के साथ सीएम धामी को स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट किया। बाद में सीएम धामी कार से आहूरा पेट्रोल पंप स्वामी कमल शर्मा से उनके प्रतिष्ठान पर मिले और नगर की गतिविधियों की जानकारी ली। नगर की गतिविधियों की जानकारी ली। बाद में सीएम धामी खटीमा फाईर्बस के गेस्ट हाउस पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top