Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

शिवपुरी स्थित पैराडाइज कैंप में पति के साथ ठहरी एक नव विवाहिता गंगा तट से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवपुरी में स्थित पैराडाइज कैंप में पति के साथ ठहरी एक नव विवाहिता गंगा तट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नव विवाहिता कैंप के पास ही वीडियो कालिंग पर ननद के साथ बात कर रही थीं। उसकी एक चीख सुनाई दी, जिसके बाद वह लापता हो गई। घटनास्थल से मोबाइल और चप्पल बरामद हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पैराडाइज कैंप में हिमांशु पचौरी और उनकी पत्नी नंदिनी (20 वर्ष) निवासी ग्राम ऊसायनी, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश शनिवार से ठहरे थे। नंदिनी और हिमांशु का विवाह इस वर्ष 10 फरवरी को हुआ था।

शनिवार की रात दोनों ने खाना खाया। जिसके बाद नंदिनी ने रात करीब 11 बजे अपने पति को कोल्डड्रिंक लेने के लिए भेजा। वह खुद मोबाइल पर वीडियो कालिंग के जरिये ननद से बातचीत कर रही थीं। बात करते-करते वह गंगा तट की ओर चली गई। वहीं हिमांशु दुकान से लौट रहा था कि इस दौरान नंदिनी के चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद आवाज खामोश हो गई। हिमांशु ने गंगा तट की ओर दौड़ लगा दी, मदद के लिए कैंप कर्मचारियों को भी बुला लिया। मौके पर एक पत्थर के ऊपर मोबाइल की लाइट चमक रही थी, थोड़ी दूरी पर एक चप्पल पड़ी थी, पर नंदिनी कहीं पर नहीं थीं।

हिमांशु का कहना है कि पास में पानी इतना भी ज्यादा नहीं था कि कोई इसमें डूब जाए। वहीं रविवार को सूचना पाकर हिमांशु के बड़े भाई विक्रम पचौरी, छोटी बहन व अन्य स्वजन पहुंच गए। पुलिस ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की मदद से नंदिनी की गंगा में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पूछताछ के दौरान कैंप कर्मियों ने पुलिस को बताया कि यहां आस-पास क्षेत्र में हाथी की भी आमद होती है। जांच के दौरान हाथी के कोई भी पैरों के निशान फिलहाल पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top