Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचे उत्तर प्रदेश के एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मरीज एटा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। आज सुबह हुई इस घटना से पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मच गया है। पतंजलि के सिक्योरिटी ऑफिसर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पता चला कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी राजीव कुमार उम्र 42 वर्ष का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।आज सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मरीज के कई साल से दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। स्वजन अक्सर उसे इलाज कराने पतंजलि योगपीठ लेकर आते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top