Headline
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण

फेसबुक पर लाइव आकर कुल्हाड़ी से हमला कर की व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर। डोडा जिले के एक गांव से सनसनीखेज खबर सामने आई है। फेसबुक पर लाइव नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने हत्यारे को घटना के चार घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, डोडा के गांव भलेसा के चौवरी में पत्थर निकालने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक नंदलाल पुत्र राम कृष्ण डोसा गंदोह का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी। डोडा पुलिस के अनुसार, गुंदोह थाने से पता चला कि पवन कुमार निवासी चौवरी गुंदोह ने कुल्हाड़ी से हमला कर नंदलाल की हत्या कर दी है।

वारदात को अंजाम देते वक्त वह फेसबुक पर लाइव था। वारदात को कई लोगों ने लाइव देखा। वारदात में चौवरी गुंदोह निवासी अंजू देवी पत्नी चंद्र प्रकाश गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए डोडा रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसडीपीओ गंडोह आदिल हुसैन और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसएचओ पीएस गुंदोह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को वन क्षेत्र के गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को भी कुल्हाड़ी से घायल कर लिया था। थाना गंडोह में आरोपी के खिलाफ धारा 302, 307, 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में वारदात पारिवारिक विवाद या दो गुटों में रंजिश की लगती है। क्योंकि, पहले पत्थर निकालने के विवाद को लेकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top