Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए सौ मीटर तक घसीटा, दो लोगों की मौके पर मौत

कानपुर। सजेती में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए सौ मीटर तक घसीट दिया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वही तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक छोडक़र चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कन्नौज जिले के तिर्वा निवासी नरेंद्र कुमार एमसीएल गैस कंपनी के एचआर के पद पर कार्यरत थे, रविवार दोपहर जीएमपीओ कंपनी के मालिक अनिल कुमार और सीईओ उमेश कुमार के साथ तिर्वा से सजेती स्थित एकलव्य इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, जैसे ही कार कानपुर-सागर हाईवे पर सजेती थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा मोड़ के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए लगभग सौ मीटर तक घसीट दिया।

हादसे में कार सवार नरेंद्र कुमार व अनिल कुमार की मौके पर मौत हो गई, वहीं उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक छोडक़र मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। घायल व्यक्ति गंभीर हालत में हैलट रेफर मौके पर पहुंची पीएनसी की एंबुलेंस के द्वारा घायल को घाटमपुर सीएचसी लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top