Headline
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी
किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने
पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

टिहरी में पुलिस की बर्बरता का आरोप, युवक ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

टिहरी में पुलिस की बर्बरता का आरोप, युवक ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

पौड़ी/टिहरी: उत्तराखंड पुलिस का बर्बरतापूर्ण चेहरा एक बार फिर सामने आया है। टिहरी के लमगांव के एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा, पेशाब पिलाया और जूते चाटने पर मजबूर किया। युवक की आपबीती सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

“थूका हुआ पानी पिलाया, जूते चाटने पर किया मजबूर”

पीड़ित युवक ने मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर बताया कि 9 मई की शाम जब वह मसूरी रोड पर टहल रहा था, तभी लमगांव थानाध्यक्ष और दो एसआई कार से आए और उसे एसएसपी द्वारा बुलाए जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन उसे एसएसपी के पास ले जाने के बजाय नई टिहरी कोटी कॉलोनी चौकी ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने न केवल डंडों और बेल्ट से पीटा बल्कि उसकी चीख-पुकार के बाद गला सूखने पर थूका हुआ पानी पिलाया और जूते चाटने पर मजबूर किया।

जेल भी भेजा, हाथ में थमाया चाकू

पीड़ित का कहना है कि पुलिस बाद में उसे जाख तिराहे पर ले गई और हाथ में चाकू थमा दिया। इसके बाद उसे चार महीने तक जेल में रहना पड़ा।

जांच के आदेश

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने कहा, “टिहरी के लमगांव के युवक के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा मारपीट का प्रकरण संज्ञान में आया है। एसएसपी टिहरी से रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

One thought on “टिहरी में पुलिस की बर्बरता का आरोप, युवक ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top