Headline
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी

किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी

पंतनगर में 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला आयोजित, मुख्यमंत्री धामी ने किया किसानों को संबोधित

ऊधम सिंह नगर। पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कार्यक्रम में उपस्थित किसानों व लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कृषि से जुड़ी नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक हैं, जिनका परिश्रम और समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही फार्म मशीनरी योजना के तहत कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। सरकार किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए भी विभिन्न योजनाएं चला रही है।

उन्होंने कहा कि शहद उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर पहुंच चुका है और मौन पालन के क्षेत्र में भी प्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को सशक्त बनाते हुए कृषि को अधिक समृद्ध, आधुनिक और लाभकारी बनाना है।

इस अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top