Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

‘आप ने दिल्ली की जनता को गुमराह किया’

भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रचार

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में दिल्ली स्थित सुभाष मार्केट कोटला मुबारकपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया और भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता को गुमराह करने का काम किया है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता से झूठे वायदे कर विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।
.
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का मान सम्मान विश्व में ऊंचा हुआ है। मंत्री जोशी ने कहा कि देश के प्रमुख मुद्दे जैसे धारा 370, तीन तलाक 500 वर्षो का इंतजार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राममय और मोदीमय है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिल रहे अपार समर्थन से यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि नई दिल्ली की जनता इस बार भारी मतों से कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व विदेश मंत्री स्व.सुषमा स्वराज का भी स्मरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता व तेलांगना से सांसद माधवी लता ने भी जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी,मंडल अध्यक्ष सतीश, जिलाध्यक्ष राजीव राणा, कुशुम लता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top