Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

आदिपुरुष के टिकट की कीमत घटकर हुई 112 रुपये, अब संपादित संवादों के साथ दिखेगी फिल्म

आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने के बाद अपने संवाद और खराब वीएफएक्स के चलते विवादों में घिरी हुई है। इस विवाद का असर फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है और इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में फिल्म की कमाई में सुधार के संकेत नहीं मिलने पर निर्माताओं ने टिकट की कीमतें घटाने का फैसला किया है। अब आज (26 जून) से फिल्म को 112 रुपये में देख सकेंगे।

आदिपुरुष के निर्माताओं की ओर से फिल्म की कमाई में इजाफा कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर टिकट सस्ते होने की जानकारी दी है। फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा गया है कि अब से इसकी टिकट 112 रुपये कर दी गई है। साथ ही पोस्टर पर यह जानकारी भी दी गई है कि अब फिल्म अपने बदले हुए संवादों के साथ ही दिखाई जाएगी।

टी-सीरीज की पोस्ट पर ही लोग कमेंट कर फिल्म के प्रति अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। उनका कहना है कि टिकट की कीमत एक रुपये भी कर दी जाएगी तो भी कोई फिल्म देखने नहीं जाएगा। एक ने लिखा, हमारी भावनाओं से साथ मत खेलो तो दूसरे ने लिखा, बस करो अब, डायलॉग बदलकर पूरी फिल्म थोड़ी न बदल सकते हो। एक अन्य ने लिखा, भगवान का मजाक बना दिया है। फ्री में भी नहीं देखेंगे।

फिल्म के निर्माताओं की ओर से पहले भी दर्शकों को ऑफर दिया गया था, लेकिन उससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ था। दरअसल, 22 और 23 जून को फिल्म की टिकट 150 रुपये कर दी गई थी, लेकिन यह केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए नहीं था। हालांकि, इस बार निर्माताओं की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है इसलिए 112 रुपये में फिल्म देखने का ऑफर सभी जगहों के लिए है।

आदिपुरुष की कमाई में आए दिन अब गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं हो पा रही है। अभी तक आए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन यानी रविवार को 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 274.55 करोड़ रुपये हो गया है। 600 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म की कमाई दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये के पार हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top