Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर प्रशासन ने 16 जून तक लगाई रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक को 16 जून तक बढ़ा दिया है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर पहले ही रोक लगी है। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 25 लाख पार हो गया है। 22 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए अब तक 43.82 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए एक दिन में 25 हजार तक यात्री पहुंच रहे थे।

यात्रा मार्ग पर घंटों यातायात जाम लगने के साथ ही धाम में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ रही थी। इसे देखते हुए प्रशासन व पर्यटन विभाग ने 16 जून तक ऑनलाइन नए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही 10 जून तक ऑफलाइन पंजीकरण को बंद किया था। अब ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को बढ़ाकर 16 जून किया गया है। जिन यात्रियों ने पूर्व में पंजीकरण कराया है, उन्हें ही केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अनुमति होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक सिर्फ केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए है, जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top