Headline
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील

मेगा रक्तदान शिविर में राज्यपाल से सम्मानित हुए एडवोकेट ललित जोशी

देहरादून। देवभूमि विकास संस्थान देहरादून द्वारा अमरीक हॉल रेसकोर्स देहरादून में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे, खासकर युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा जोश देखने को मिला।

प्रदेश में डेंगू महामारी से लड़ने हेतु किसी मरीज के लिए रक्त की कमी महसूस न हो इसे देखते हुए देवभूमि विकास संस्थान द्वारा प्रदेशभर में कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कडी में आज देहरादून में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अब तक के विभिन्न रक्तदान शिविरों में अपना सहयोग देने वाले संस्थाओं व व्यक्तियों को राज्यपाल के हाथों सम्मानित भी किया गया।

रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून को भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। संस्थान की तरफ से ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने यह सम्मान ग्रहण करते हुए देवभूमि विकास संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका संस्थान आने वाले समय में भी किसी भी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। देवभूमि विकास संस्थान के सहयोग से सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में भी 6 सितंबर 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 100 से यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने रक्तदान महादान के संकल्प को साकार करने का प्रण लिया।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी अपने संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा देने के साथ ही विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ भी जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आज प्रदेश में डेंगू के प्रकोप के बीच रक्तदान शिविरों में हिस्सा लेकर सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top