Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

मौत के बाद 6 लोगों को नई जिंदगी दे गया 10वीं का टॉपर, नाम लेते ही शिक्षा मंत्री भी नहीं रोक सके आंसू

केरल। तिरुवनंतपुरम में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक छात्र की रिजल्ट घोषित होने से पहले मौत हो गई। जब रिजल्ट की घोषणा की गई तो पता चला कि छात्र ने टॉप किया है। रिजल्ट की घोषणा के दौरान मामला जान राज्य के शिक्षा मंत्री के भी आंख में आंसू आ गए थे। इतना ही नहीं सडक़ दुर्घटना में मारे गए 10वीं के टॉपर ने अपने अंगों का दान कर 6 मरीजों की जान बचाई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टॉपर के माता-पिता बिनीश कुमार और रजनीश ने अपने बेटे की मौत की खबर सुन टूट से गए थे, इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के अंगों को दान करने का फैसला किया। 16 वर्षीय बेटे बीआर सारंग के अंग दान करने के कारण 6 लोगों की जान बचाई गई। जानकारी दे दें कि गवर्नमेंट बॉयज एचएसएस, एटिंगल के एक छात्र सारंग की 6 मई को वह अपनी मां के साथ एक ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहे थे, उसी दौरान वडक्कोट्टुकव में कुनंथुकोणम पुल के पास एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सांरग ने दम तोड़ दिया।

एसएसएलसी रिजल्ट घोषित होने से पहले बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई, जब रिजल्ट जारी हुआ तो पता चला कि सांरग ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फुल ए+ ग्रेड हासिल किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने रिजल्ट जारी किया जब वे टॉपर की लिस्ट जारी कर रहे थे तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे भावुक हो गए थे।

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री की आंखों में आंसू आ गए जब उन्होंने बताया कि सारंग ने टॉप ग्रेड हासिल किया था, जिसकी हाल ही में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। शिवनकुट्टी ने कहा कि, तिरुवनंतपुरम में एक दुर्घटना में मारे गए 10वीं कक्षा के छात्र सारंग ने सभी विषयों के लिए फुल ए प्लस ग्रेड हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अंगदान करने के परिवार के फैसले से समाज को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top