Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

नाबालिग को भगाने के मामले के बाद अब 15 जून को पुरोला में होगी महापंचायत, पुरोला प्रधान संगठन ने की घोषणा

उत्तरकाशी। पुरोला प्रधान संगठन ने 26 मई को पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश करने के मामले के बाद उपजे विवाद पर अब 15 जून को पुरोला में महापंचायत का एलान किया है। महापंचायत की घोषणा किए जाने के बाद अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 15 जून को होने वाली महापंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतज़ाम किया जाए। भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन क़ायम हो। 

उत्तरकाशी के पुरोला में एक समुदाय विशेष के लड़के द्वारा लड़की ले जाने के मामले में विवाद काफी बढ़ गया है। समुदाय विशेष के 12 लोग अब तक पुरोला में दुकानें खाली कर चुके हैं। अब 15 को महापंचायत की घोषणा की है। महापंचायत को विभिन्न व्यापारी संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर गर्म हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर इस महापंचायत को रोकने की मांग की है। इसके अलावा सेव उत्तराखंड मुस्लिम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

वहीं बवाल के चलते पुरोला छोड़ चुके भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. जाहिद मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि पुरोला में प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए अपशब्द बोले गए। जिसका पुरोला में रह रहे समुदाय विशेष के बाले खां सहित अशरफ और जावेद ने खंडन किया है।

मामले को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में जनसंख्या अनियंत्रण की स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य में संदिग्ध लोग हैं जो यहां की शांति को भंग कर रहे हैं। उनके क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस को चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top