Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को लगेंगे और ‘पंख’

-1 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी

-राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध हैं धामी

देहरादून। उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को जल्द और भी पंख लगने वाले हैं। दरअसल, आगामी 1 मई को मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस भेंट में राज्य में हवाई सेवा से संबंधित कई योजनाओं को हरी झंडी मिल सकती है। इससे जहां राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो सामरिक महत्व के लक्ष्य भी हासिल होंगे।

राज्य में हवाई सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे को राज्य सरकार वायु सेना को संचालन के लिए देने को मंजूरी दे चुकी है तो देहरादून के जॉलीग्रांट और हल्द्वानी के पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से होने वाली भेंटवार्ता में सीएम धामी इन तमाम हवाई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। इसके अलावा कई अन्य हेलीपैड और उड़ान योजना को लेकर भी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगे।

विदित हो कि उत्तराखंड में कनेक्टिविटी के लिहाज से हवाई सेवाओं का अपना महत्व है। जहां धार्मिक पर्यटन के लिहाज से चारधामों में हेली सेवाओं का विशेष योगदान है तो राज्य के अन्य जिलों में कनेक्टिविटी को सुगम बनाने में भी इनका अहम योगदान है। इसके अलावा सामरिक महत्व से भी हवाई सेवाओ का राज्य में विस्तार बेहद जरूरी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top