Headline
विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान

लगातार तनाव में रहना सेहत के लिए खतरनाक, दिमाग से लेकर दिल और पेट तक पर पड़ता है असर, जानें बचाव के तरीके

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक

जिलाधिकारी ने ली शरदोत्सव 2026 की बैठक, तैयारियों को लेकर हितधारकों तथा विभागों के साथ बनायी रणनीति

धामी सरकार की पहल, भारत में पहली बार खच्चरों की लीद और पीरूल से तैयार किए जा रहे फायर पेलेट

यूएई में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद कई वाहनों में लगी आग, 14 की मौत, 30 घायल

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने के आसार, 7 जिलों में बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 8 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकडा

धामी सरकार की पहल, भारत में पहली बार खच्चरों की लीद और पीरूल से तैयार किए जा रहे फायर पेलेट

धामी सरकार की पहल, भारत में पहली बार खच्चरों की लीद और पीरूल से तैयार किए जा रहे फायर पेलेट

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मार्ग पर खच्चरों की लीद का उचित निस्तारण पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पहली बार भारत में एक पहल की जिसमें खच्चरों की लीद और पीरूल के मिश्रण से सोनप्रयाग में पेलेट निर्माण की इकाई स्थापित की गई है।

हालांकि, यह इकाई अभी बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में सक्षम नहीं है और लीद निस्तारण भी बड़े पैमाने में नही हो पा रहा है , लेकिन प्रयोग में इसके परिणाम काफी बेहतरीन दिख रहे हैं। सोनप्रयाग इकाई में निर्मित फायर पेलेट से केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए स्थापित हॉट वॉटर जनरेटर के माध्यम से निःशुल्क गर्म पानी उपलब्ध कराना शुरू हो गया है

ये बायोमास पेलेट कार्बन न्यूट्रल हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक बेहतर ईंधन विकल्प हैं। पर्यटन सचिव धिराज गर्ब्याल ने बताया की इन पेलेट का उपयोग हॉट वॉटर बॉयलर के साथ-साथ ढाबों को उपलब्ध कराए जाने वाले फायर स्टोव में भी किया जाएगा जो कि गैस और डीजल में बचत करेंगे इसके अलावा उत्तराखंड में स्थापित उद्योगों की फर्नेस में भी इन पेलेट का उपयोग किया जाएगा।

इस इकाई को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सौजन्य से तथा जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी रुद्रप्रयाग व वन विभाग रुद्रप्रयाग के सहयोग से एन.जी.ओ हाईफीड ने स्थापित किया है निदेशक उदित घिल्डियाल ने बताया की भारी यात्रा के चलते सोनप्रयाग में इकाई व केदारनाथ धाम में हाॅट वाटर जनरेटर स्थापित करने में काफी कठिनाई आयी उन्होंने बताया शीघ्र लिंचोली और गौरीकुंड में भी हाॅट वाटर जनरेटर स्थापित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top