Headline
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान

फोन जब्त करने से नाराज हुई छात्रा ने स्कूल में लगा दी आग, 20 लोगों की मौत

गुयाना। फोन जब्त किए जाने से नाराज एक लडक़ी ने स्कूल में आग लगा दी और इस वजह से 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने गुस्से में वारदात से पहले इसको लेकर चेतावनी भी दी थी। पूरा मामला साउथ अमेरिकी देश गुयाना का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीती रात को महदिया सेकेंडरी स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई। आग लगने की वजह से स्कूल का एक बड़ा जलकर राख हो गया। इस वजह से कई छात्राएं और स्टाफ फंस गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। साथ ही फौरन फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई, लेकिन जब तक आग बुझती तब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी थी।

राजधानी जॉर्ज टाउन से लगभग 200 मील की दूरी पर सेंट्रल गुयाना माइनिंग टाउन की ये घटना बताई जा रही है। मामले का खुलासा पुलिस टीम ने किया है। पुलिस टीम का कहना है कि आग लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि स्कूल की ही एक छात्रा है। टीचर ने छात्रा का मोबाइल जब्त किया तो वह इस बात से नाराज हो गई। इसी नाराजगी के चलते उसने गुस्से में उसने ये कदम उठा लिया। इतना ही नहीं छात्रा खुद भी आग में झुलसी थी।

पुलिस की माने तो स्कूल प्रशासन ने छात्रा का मोबाइल फोन को छीनकर जब्त कर लिया और छात्रा ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन को पता चला था कि छात्रा एक उसकी उम्र से ज्यादा शख्स के संपर्क में है और इसी के बाद ये एक्शन स्कूल प्रशासन ने लिया। आरोपी लडक़ी की उम्र 14 साल बताई जा रही है। जब छात्रा का फोन उससे छीना गया तो उसने गर्ल्स हॉस्टल को आग लगाने की धमकी दी थी।

इस आगजनी की वजह से छात्रा खुद भी घायल हुई है जिसका इलाज हॉस्पिटल में जारी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद छात्रा को पुलिस टीम हिरासत में लेगी और उससे पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top